छत्तीसगढ़ के 8 युवा रूस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व... सीएम विष्णुदेव साय ने युवाओं से कहा- भारत की महान संस्कृति की झलक पूरी दुनिया को दिखाएं ... सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी ढेर सारी बधाई.....

khabrigullak.com
By -
0

रायपुर/अंबिकापुर। रूस के सोची शहर में एक से सात मार्च तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में छत्तीसगढ़  के आठ युवा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने युवाओं को बधाई  देते हुए इसे सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट कर  कहा  है कि देश का प्रतिनिधित्व करना गौरवपूर्ण है , स्वामी विवेकानंद की तरह आप सब युवा ,भारत की महान संस्कृति की झलक पूरी दुनिया को दिखाएं। श्री साय ने युवाओं को ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया। ज्ञात हो कि आगामी  एक मार्च से 7 मार्च 2024 तक रूस के सोची शहर में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 193 देशों के करीब बीस हजार युवा शामिल होंगे। भारत से युवाओं का दल युवा महोत्सव में भाग लेने  रूस जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी 8 युवा चयनित हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)