बड़ी वारदात: सरगुजा के अमेरा खुली कोल खदान में सप्ताह भर के भीतर लगातार दूसरी बार सशस्त्र बदमाशों ने डाली डकैती ... गार्ड को धमकी दे पर कर दिया कोयला और तांबा तार ... पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार बदमाशों को किया गिरफ्तार ...

बड़ी वारदात: सरगुजा के अमेरा खुली कोल खदान में सप्ताह भर के भीतर लगातार दूसरी बार सशस्त्र बदमाशों ने डाली डकैती ... गार्ड को धमकी दे पर कर दिया कोयला और तांबा तार ... पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार बदमाशों को किया गिरफ्तार ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित अमेरा खुली खदान में सप्ताह भर के भीतर लगातार दूसरी बार हथियारबंद बदमाशों के द्वारा सुरक्षा गार्ड को धमकी दे कोयला व तांबा तार की डकैती किए जाने से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। शेष एक दर्जन से अधिक डकैतों की पड़ताल की जा रही है। एएसपी पुपलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थी फेकू राम निवासी  कुंजनगर  जयनगर  द्वारा  मैनेजर, उप क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य स्टाप कों सूचना दिया गया कि घटना दिनांक 14 फरवरी कों अमेरा कोयला खदान के कोयला स्टॉक मे 11 से 12 व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडा लेकर अंदर आकर सुरक्षा गॉर्ड कों जान से मारने की धमकी देते हुए ताम्बे का तार, कोयला एवं अन्य सामान की डकैती किये हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मामले मे शामिल 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 4 आरोपियों कों  पकड़ गया हैं।आरोपियों में  आर्यन राजवाड़े आत्मज भुनेश्वर राम  19 वर्ष ग्राम पुहपुटरा लखनपुर ,  सुरेन्द्र कुमार आत्मज रतन राम  18 वर्ष  ग्राम पुहपुटरा लखनपुर,  लवकेश कुमार सोनवानी आत्मज परशु राम सोनवानी  18 वर्ष  सिरकोतंगा लखनपुर सहित एक  विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं । पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अमेरा कोयला खदान में 11-12 व्यक्तियों के साथ मिलकर लाठी,  डंडा लेकर कोयला खदान में घुसकर ताम्बे का तार, कोयला एवं अन्य सामान की डकैती  किया गया, आरोपियों के विरुद्ध  सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।  विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाता हैं। मामले के  फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। कार्यवाही में थाना लखनपुर से प्रधान आरक्षक बलभद्र ठाकुर, रवि सिंह, आरक्षक मुनेश्वर पैकरा, डॉक्टर सिंह सिदार, राकेश चतुरेश शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)