मेडिकल दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का हो रहा था कारोबार ... मुखबिर ने फुसफुसाया कान तो पुलिस मारा छापा ... 83 हजार की नशीली दवा के साथ महिला संचालक गिरफ्तार ...

मेडिकल दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का हो रहा था कारोबार ... मुखबिर ने फुसफुसाया कान तो पुलिस मारा छापा ... 83 हजार की नशीली दवा के साथ महिला संचालक गिरफ्तार ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध  नवाबिहान अभियान चला प्रतिबंधित नशीले पदार्थो के खरीद फरोख्त एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ  सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में आज शनिवार 24 फरवरी को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के कारोबार करने पर मेडिकल दुकान संचालक एक महिला को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी पुपलेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस  को मुखबीर से सुचना मिली कि अंबिकापुर के जनपदपारा रोड स्थित दर्श मेडिकल दुकान के संचालक द्वारा अपने मेडिकल दुकान एवं घर मे प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट रखकर नवयुवकों कों अधिक कीमत पर बिक्री किया जा रहा हैं, नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दर्श मेडिकल दुकान की घेराबंदी कर संचालक कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो महिला संदेही द्वारा अपना नाम  ज्योति जायसवाल पति देवेश जायसवाल  28 वर्ष निवासी जनपदपारा अम्बिकापुर का होना बताई। महिला संदेही के दुकान एवं जनपदपारा स्थित घर की तलाशी लेने पर कुल 310 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन एवं 318 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट कुल किमती लगभग 83000  रुपये मौक़े से बरामद किया गया हैं, आरोपिया से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट कों मेडिकल दुकान के आड़ मे दुकान एवं घर से बिक्री करना स्वीकार किया गया, आरोपिया के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 97/24 धारा 21(सी), 22(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।


 कार्यवाही में यह रहे सक्रिय

कार्यवाही में औषधि निरीक्षक अनिल कुमार पैकरा, आलोक कुमार मौर्य, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह, छत्रपाल सिंह, आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल कुमार,शिव राजवाड़े, रूपचंद एक्का, सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)