दर्दनाक: डीजे की शोर में दब गई मासूम की आवाज ... आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को उतारा मौत के घाट ...

दर्दनाक: डीजे की शोर में दब गई मासूम की आवाज ... आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को उतारा मौत के घाट ...

khabrigullak.com
By -
0

फाइल फोटो 

 दिल्ली। ए. आवारा कुत्तों द्वारा छोटे बच्चों पर हमला कर मौत के घाट उतारने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, इस बार कुत्तों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को शिकार बनाया। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान समीप में ही डीजे बज रहा था, जिसकी आवाज से मासूम की चीख दब गई। परिजनों की जब नजर पड़ी तबतक काफी देर हो चुकी थी। यह घटना तुगलक रोड के चमन घाट में हुई। बताया जा रहा है कि रात के समय भोजन करने के बाद इस मोहल्ले का एक परिवार  बाहर घूमने निकले थे, इसी बीच आवारा कुत्तों ने उनकी मासूम पुत्री दिवांशी के ऊपर हमला कर दिया था। परिजन बच्ची को नजदीकी सफदरगंज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक है, वहीं मोहल्ले वालों में रोष भी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है, इसके बार भी शासन और प्रशासन इस ओर कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)