कट गया ग्रामीणों का चहेता बकरा शेरु ... 9 दिन पहले कार सवारों ने की थी चोरी ... भिलाई में काटा गला ... पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ...

कट गया ग्रामीणों का चहेता बकरा शेरु ... 9 दिन पहले कार सवारों ने की थी चोरी ... भिलाई में काटा गला ... पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रघुनाथपुर में बकरा शेरु की चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। जिस कार से वारदात को अंजाम दिया गया उसे भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक बकरा को खुर्सीपार भिलाई में काटा जा चुका है। ज्ञात हो कि घटना दिवस 8 फरवरी को कार सवार बदमाशों ने बकरा की चोरी की थी। बकरा मालिक सुरेश गुप्ता के द्वारा शुक्रवार को एएसपी से इसकी शिकायत की गई थी। बकरा मालिक और ग्रामीणों के मुताबिक बकरा शेरु सबका चहेता था। सुरेश गुप्ता उसका देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)