यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती से होगी कार्यवाई - आईजी अंकित गर्ग,... सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, बेहतर कार्य पर पुरस्कृत किए गए पुलिस अधिकारी कर्मचारी ....

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती से होगी कार्यवाई - आईजी अंकित गर्ग,... सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, बेहतर कार्य पर पुरस्कृत किए गए पुलिस अधिकारी कर्मचारी ....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा पिछले माह से शुरू किये गए सड़क सुरक्षा माह का आज  पीजी कॉलेज के सभाकक्ष में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज  अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक सरगुजा  विजय अग्रवाल की उपस्थिति में समापन समारोह का  आयोजन किया गया। पुलिस द्वारा आमनागरिकों कों यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता लाने किए  गए प्रयासों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि यातायात  नियमो का पालन कराना पुलिस का कर्तव्य हैं लेकिन पुलिस के साथ  आमनागरिको की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं, सिर्फ चालानी कार्यवाही से यातायात व्यवस्था नही सुधरेगी, आमनागरिको कों ये ध्यान रखना होगा कि परिवार के सदस्य गलती न दोहराएं , उन्होंने विश्वास  दिलाया कि यातायात नियमो के जागरूकता हेतु लगातार अवरेनेस कैंप चलाएंगे, यातयात नियमो का पालन कराएंगे , यातायात के नियमो की अवहेलना करने वालों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी।  समय के साथ नागरिकों कों जागरूक होने की आवश्यकता हैं।

 पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल ने  कहा कि  सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत अभियान चलाकर 15 जनवरी से 15 फ़रवरी तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।  जिससे क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, ऑटो, बस चालको परिचालको सहित अन्य लोगों को इसका लाभ प्राप्त हुआ है। यातायात नियमों की अवहेलना कर वाहन चलाने वाला व्यक्ति अपने एवं अपनी साथी के लिए खतरनाक होते हैं , साथ ही सामने वाले वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनते हैं।  पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने लोगों से अपील  कर कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति दायित्व  सिर्फ माह तक सिमित ना रहे, पूरा जीवन इसका पालन करें। यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों  को सम्मानित किया गया।

 मंच संचालन एएसआई अभय तिवारी ने किया। समारोह में संभागीय सेनानी  राजेश पाण्डेय,अपर कलेक्टर  सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, एसडीएम अम्बिकापुर  फागेश सिन्हा, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, ट्रैफिक शाखा प्रभारी विजय कुमार केवर्त सहित छात्र-छात्राएं व अन्य अतिथि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)