ब्रेकिंग: सरगुजा में अब बाइक चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नही लगाने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का कटेगा चालान - विजय अग्रवाल, एसपी सरगुजा
By -
फ़रवरी 17, 2024
0
अंबिकापुर। सरगुजा में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज एक आदेश जारी कर जिले में तैनात पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के निर्देश देते हुए कहा है कि इसकी अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही करने के साथ विभागीय कार्यवाही भी की जायेगी।





