शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में बारहवीं की छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह पूर्वक दी गई विदाई ... बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति....
By -
फ़रवरी 17, 2024
0
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड में संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ समारोह पूर्वक विदाई दी गई । कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा सरगुजा के जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष , भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल , समाजसेवी विजय अग्रवाल , रामप्रसाद गुप्ता, अखण्ड विधायक सिंह, शुभम भदौरिया , चमरू राजवाड़े , प्रबोध सिंह रहे। विनोद हर्ष ने बेटियो की समाज में अहमियत बताते हुए अपनी कविता के माध्यम से सभी छात्राओं को बधाई दिया गया । सौरभ अग्रवाल ने जागरूकता अभियान में साथ देने आग्रह करते हुए स्वच्छता ,वृक्षारोपण, खेल ,ब्लड कैंप एवम दुर्घटना से बचाव हेतु वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने की सलाह देते हुए पूरे क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने की बात कही । कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित कर छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में शिक्षकद्वय नंदलाल यादव, अशोक कुशवाहा, बुतरु राम पैंकरा, संतोष कुमार निराला, अभिषेक सिंघल,शिवशंकर दुबे एंव शिक्षिकाद्वय-सुमन सिंह,शीला कश्यप,रजनी श्रीवास,पूजा शर्मा,प्रियंका कुजूर,अंजना पाण्डेय,हेमलता चंद्रा,कृति तिवारी,गायत्री सिंह,स्नेहलता चौहान एंव विद्यालय स्टाफ व छात्रायें उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं द्वारा व आभार प्रदर्शन संस्था के प्रभारी प्राचार्य ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया।





