ब्रेकिंग : सीएम विष्णुदेव साय ने कहा - छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के कुत्सित खेल को बंद करने के लिए जल्द बनेगा धर्मांतरण विरोधी कानून....
By -
फ़रवरी 18, 2024
0
अंबिकापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। विशेषकर बस्तर एवं सरगुजा जैसे जनजातीय बहुल इलाकों में अवैध धर्मांतरण का कुत्सित कार्य कर आदिवासियों की अस्मिता एवं संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि धर्मांतरण के कुत्सित खेल को बंद करने के लिए जल्द ही छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून बनेगा। सीएम विष्णुदेव साय के द्वारा यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी शेयर की गई। सोशल मीडिया में लोग बड़ी संख्या में उनके इस कदम का स्वागत करते हुए लाइक कर रहे हैं।




