पुलिस कास्टेबल बनने सन्नी लियोन को जारी हो गया प्रवेश पत्र.... सोशल मीडिया में हुआ वायरल.. बटोर रहा सुर्खियां
By -
फ़रवरी 18, 2024
0
कन्नौज( ए.)। उत्तरप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थी के रूप में सन्नी लियोन को भी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया। किसी ने शरारत स्वरूप आवेदन किया या गड़बड़ी और हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है, फिलहाल यह प्रवेश पत्र चर्चा का विषय बन गया है, केवल यूपी नही देश भर में इसकी चर्चा होने के साथ सोशल मीडिया में यह वायरल हो रहा है। विदित हो कि यूपी में पुलिस कांस्टेबल के रिक्त 60 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।17 फरवरी को परीक्षा हुई थी, जिसमें कथित तौर पर फर्जी अभ्यर्थी भी पकड़े गए थे, वहीं कन्नौज में सन्नी लियोन के नाम और फोटो के साथ जारी प्रवेश पत्र सामने आया, देखते ही देखते यह प्रवेश पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया।




