लखनपुर थाना में पुलिस कर्मियों के साथ हुज्जतबाजी और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर चिंता जताते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने देखें क्या कहा...

लखनपुर थाना में पुलिस कर्मियों के साथ हुज्जतबाजी और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर चिंता जताते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने देखें क्या कहा...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आज 28 फरवरी को वीडियो के साथ सोशल मीडिया में बयान जारी कर कहा कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति लखनपुर थाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है, दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। यह देख कर दुख हुआ, कि प्रशासन की व्यवस्था लोग अपने हाथ में लेना चाह रहे हैं जिससे कानून की स्थिति बिगडती है और लॉ एण्ड आर्डर को कायम रखने में मुश्किल होती है। ये कैसे हुआ, क्यों हुआ और क्या ऐसा होना चाहिये, यह मै नागरिकों के विवेक पर छोडता हॅूं। नागरिकों को लखनपुर थाना का वीडियो देखना चाहये और सोचना चाहिये कि इस मामले में कैसे शासन और प्रशासन को कदम उठाना चाहिये। पूरी घटना दुर्भाग्यजनक है। ऐसा नहीं होना चाहिये और सबको संयम रखकर व्यवहार करना चाहिये।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)