मुख्य मंत्री गौरव अलंकरण समारोह में देखें सरगुजा के किन शिक्षको, प्राचार्यों को मिला उत्कृष्ट प्राचार्य, शिक्षा श्री, शिक्षादूत और ज्ञान दीप पुरस्कार...
By -
फ़रवरी 28, 2024
0
अंबिकापुर। संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण समारोह के अंतर्गत शिक्षा श्री पुरस्कार एवं उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार का आयोजन संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग हेमंत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज 28 फरवरी को कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी योगेंद्र नाथ तिवारी एवं प्रवीण कुमार सिंह रहे। संभाग स्तरीय समारोह में जिला स्तरीय शिक्षादूत एवं ज्ञान दीप पुरस्कार समारोह का आयोजन भी किया गया, जो शिक्षा अधिकारी संजय गहे के तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य, तत्पश्चात शिक्षा श्री एवं उसके बाद जिला स्तरीय ज्ञान दीप एवं शिक्षादूत के सम्मान से शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय गुहे ने शिक्षकों में शिक्षा की ज्योति को जलाए रखने और बहुत सारे नवाचार किए, जिसका अन्य जिले और संभागों में भी अनुकरण किया गया। ऐसे पांच उत्कृष्ट प्राचार्य, तीन शिक्षा श्री, 21 शिक्षादूत और तीन ज्ञान दीप पुरस्कार से शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अतिथि मंजूषा भगत, पार्षद, नगर पालिक निगम अंबिकापुर, अध्यक्षता मधुसूदन शुक्ला पार्षद नगर पालिका निगम अंबिकापुर, विशिष्ठ आतिथ्य आलोक दुबे पार्षद, करता राम गुप्ता, पूर्व पार्षद नगरपालिक निगम, विश्व विजय सिंह तोमर, पार्षद, नगर पालिकनिगम अम्बिकापुर, एवं रमेश जायसवाल, पार्षद ने किया। इन सभी उपस्थितअतिथियों ने सभी पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का शाल श्रीफल और प्रमाण पत्र तथा चेक देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार प्रतिवर्ष संभाग स्तर पर पांच उत्कृष्ट प्राचार्यों और तीन व्याख्याता को शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित किया जाता है। वहीं जिला स्तर पर 21 शिक्षदूत तथा तीन ज्ञानदीप पुरस्कार से शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए मंजूषा भगत ने शिक्षकों को बच्चों को ज्ञान रूपी संस्कार देकर गढ़ने का काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करने की सलाह दी। यही बच्चे आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अध्यक्षता उद्बोधन में मधुसूदन शुक्ला ने कहा देश में ऐसे अनेक उदाहरण है, जब शिक्षकों नेसमाज और देश को नई दिशा दी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और लगन को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मातृ शोक होने पर उनकी स्व. माता पिस्ता देवी 91 वर्ष को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय गुहे ने सम्मानित शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहां आप समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है, आपका निरंतर प्रयास ही समाज और प्रदेश को नई दिशा दे सकता है। शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित होने वाले शिक्षक श्री अजय कुमार कश्यप, व्याख्याता शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय दरिमा, श्रीमती सुगंती बुनकर व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोखंडी जशपुर, श्री कृष्ण कुमार ध्रुव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटिया सूरजपुर को सम्मानित किया गया। वहीं संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्राचार्य की श्रेणी में श्रीमती मंजू कुजूर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ादमाली, अंबिकापुर, श्री अरुण कुमार जायसवाल, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंडारी वाड्राफनगर, श्री संतोष कुमार भारती प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बोझा सूरजपुर, श्री अमृतलाल गुप्ता प्राचार्य शासकीय आदर्श कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर तथा श्री राजेश द्विवेदी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमारपुर भरतपुर को नवाजा गया। जिला स्तर से प्रदान किए जाने वाले शिक्षादूत पुरस्कार 2023 में अंबिकापुर विकासखंड से श्रीमती आभा सिंह, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला गंगापुरखुर्द, सविता पंडो, सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बलसेड़ी, श्रीमती दीप्ति शुक्ला सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बकनाखुर्द, सीतापुर विकासखंड के श्री आनंद प्रकाश तिर्की प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला होकडोपारा, श्री राकेश कुमार धुर्वे सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला घुटीयापार, श्री जीवन राम यादव सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला उलकिया, लुंड्रा विकासखंड से श्रीमती अंजलि यादव सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला आश्रम ससौली, श्री संपत सिंह सरोत सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला पहाड़पारा चित्तरपुर, श्री सन्यासी राम प्रधान सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला उरांवपारा दौरना, लखनपुर विकासखंड के श्री जीतन राम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला घुटरापारा, श्रीमती सुनैना गुप्ता सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला चारपारा श्रीमती इंदु अपतोषि भगत प्राथमिक शाला कोसंगा, श्रीमती जगरानी एक्का प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला चारपारा डांड़गाँव, उदयपुर विकासखंड से श्री राम कुमार राजवाडे सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला तोलंगा, श्री काशीराम श्याम सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला तोलगा, बतौली विकासखंड से श्रीमती सोमा गुप्ता सहायक शिक्षक शासकीय बालक प्राथमिक शाला बतौली, श्री अशोक कुमार पैंकरा सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बिरिमकेला, श्री संत कुमार लकड़ा सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला घोंघिटोगर, मैनपाठ विकासखंड के श्री हरिश श्रीवास्तव सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला ढकनापारा, श्रीमती शशिकला पैंकरा, सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला कोट, श्री कृष्णा राम पैकरा, सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला में मेछारवना। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षक उदयपुर के श्री सुनील कुमार यादव शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंडरखी, बतौली से लिली मॉरिस केरकेट्टा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बनिया टिकरा एवं सीतापुर के श्री जगन विशि शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रतापगढ़ को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षा श्री में ₹10000, उत्कृष्ट प्राचार्य में ₹2000, ज्ञानदीप पुरस्कार में ₹7000 और शिक्षादूत में ₹1000 का सम्मान निधि दिया जाता है। इस मौके पर संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग अंबिकापुर के श्री योगेंद्र तिवारी कार्यक्रम निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिन्हा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र पांडे श्री राकेश सिंह एवं अन्य स्टाफ गण उपस्थित रहे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे, सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश सिंह, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री भारत भारत अग्रवाल एवं श्री रविशंकर पांडे श्री अशोक सिन्हा, सहायक संचालक शिक्षा, श्री रविशंकर तिवारी, जिला मिशन समन्वयक सरगुजा के अतिरिक्त श्री संजीव सिंह अंचल सिन्हा, सतीश पांडे शैलेन्द्र कस्तूरिया शिरीष नंदे, श्रीमती रामपति अग्रवाल श्रीमती निभा श्रीवास्तव श्रीमती सुनीता दास इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अक्षय रंजन वर्मा एवं श्रीमती मिताली गुप्ता ने किया




