चोरों के निशाने पर हैं मंदिर ... लगातार तोड़ रहे ताले, खंगाल रहे दान पेटी ... आभूषण और चढ़ावा तक नहीं छोड़ रहे ... तीन दिन में दो जिला निपटे .... अब तीसरा जिला कौन ...?.. नागरिकों में रोष, पुलिस की उड़ी नींद...

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर। इन दिनों चोरों का  गिरोह लगातार मंदिरों को निशाना बना रहा है। न सिर्फ दानपेटी से रकम बल्कि आभूषण  की भी चोरी कर रहें है। ताजा मामला सूरजपुर जिला का है, जहां शिव मंदिर में दबिश दी गई। राधा कृष्ण के गर्भगृह का भी ताला तोड़ा गया, तीन दान पेटियों से रकम ले उड़े। यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र में हुई।  सूरजपुर जिला में मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। वहीं रविवार की रात बलरामपुर जिला के राजपुर स्थित मां महामाया मंदिर सहित चार मंदिरों में  चोरों ने  ताला तोड़कर दान पेटी से रकम और  मंदिर में रखे सामग्री, चढ़ावा में रखे पैसे , साउंड सिस्टम  कपड़े सहित अन्य सामग्री पार कर दिया था। यह घटना राजपुर पुलिस थाना से मंदिर में हुई ।आश्चर्य की बात है कि राजपुर पुलिस कैंपस के बगल में चोरों ने  इतनी हिम्मत दिखाई । वहीं बीती रात सूरजपुर जिला में घटना हुई। इन सभी मामलों में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

,,,,,

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)