एएसपी पुपलेश कुमार ने जनरल परेड का किया निरीक्षण... पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन पर दिया गया इनाम ...

एएसपी पुपलेश कुमार ने जनरल परेड का किया निरीक्षण... पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन पर दिया गया इनाम ...

khabrigullak.com
By -
0



 अंबिकापुर।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा  पुपलेश कुमार द्वारा रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में जनरल परेड के तहत पुलिस अधिकरियो एवं कर्मचारियों का परेड निरीक्षण किया गया।  बेहतर अनुशासन एवं जिले मे कानून व्यवस्था नियंत्रण हेतु बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया। जिले में कानून व्यवस्था के दौरान आक्रामक भीड़ पर बेहतर नियंत्रण एवं आवश्यकतानुसार तितर-बितर किये जाने हेतु आवश्यक उपकरण एवं आयुध्धों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। रक्षित केन्द्र  में जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस कार्यालय, यातायात, एवं डॉग स्कॉड द्वारा परेड किया गया जहां 131की संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्तिथ रहे।  ऐसे पुलिस कर्मचारी जिनका टर्न-आउट, परेड एवं बलवा ड्रील के अभ्यास में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा उन्हें उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उचित इनाम भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)