पुल, सड़क नहीं होने से मरीज को खाट पर ढो 2 किमी चले परिजन.. सपहा के ग्रामीणों ने कहा वर्षों से लगा रहे गुहार.. जिम्मेदार बने हुए हैं बेपरवाह..

पुल, सड़क नहीं होने से मरीज को खाट पर ढो 2 किमी चले परिजन.. सपहा के ग्रामीणों ने कहा वर्षों से लगा रहे गुहार.. जिम्मेदार बने हुए हैं बेपरवाह..

khabrigullak.com
By -
0


 सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत सपहा में पटेल पारा बस्ती के बीच पहाड़ी नाला में पुलिया और सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण आज भी मरीजों को खाट पर ढोने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 70 साल से अधिक बीत गए मगर अभी तक उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंच पाई। 24 जुलाई को 45 वर्षीय  फूलमती पाल पति सुग्रीम पाल को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल तक ले जाने परिजन, ग्रामीणों की सहायता से खाट पर ढोया।  घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक चले तब कहीं जाकर महिला को एंबुलेंस की सुविधा मिल पाई। ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाया जा चुका है मगर जिम्मेदार ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो ग्रामीण भैंस के आगे बिन बजा रहे हों। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब उन्हें इस लाचारी से मुक्ति मिलेगी। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)