जापान के टोकियो में सम्मानित होंगे सरगुजा के आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता डॉ डीके सोनी ..यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल ने भेजा आमंत्रण ..
By -
जुलाई 25, 2024
0
अंबिकापुर। यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल के द्वारा 28 जुलाई रविवार को जापान के टोकियों में विभिन्न कार्य क्षेत्र समाजसेवा, पत्रकारिता, लेखन, कला साहित्य, आदि विभिन्न क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित करने ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड एंड इंटरनेशनल पीस कांफ्रेंस जापान 24 का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अधिवक्ता एवम आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को भी आमंत्रित किया गया तथा संस्था की चेयरपर्सन डॉ बरखा वर्षा के द्वारा पत्र भेजकर जापान के टोकियो आने हेतु निमंत्रित्त किया है। डॉ डी के सोनी को मिलने वाला यह पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड होगा। उन्हें प्राप्त अवॉर्ड की संख्या 30 हो गई है। सरगुजा में अब तक इतने अवार्ड प्राप्त करने वाले संभवतः प्रथम व्यक्ति हैं।




