अंबिकापुर। सरगुजा के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडांड चलगली में स्कूल के खेल मैदान के समीप सोखतानुमा गढ्ढे में अज्ञात महिला का सड़ा गला संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतिका के बाएं हाथ में टैटू का निशान है, साथ ही महिला पीले रंग की साड़ी, भूरे रंग का ब्लाउज, दोनों कानो में सोने का टॉप्स, हाथ में सोने जैसा धातु लगा हुआ लाल चूड़ी पहनी हुई हैं,जिसकी आयु करीब 30-40 वर्ष की बताई जा रही हैं। एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि मृत महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पहचान के लिए ग्रामीणों से पुछताछ करने के लिए थाना, चौकी में भी गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने मृतिका के पहचान के लिए किसी को जानकारी होने पर थाना प्रभारी लुन्ड्रा 9479193514, 7999498199 एवं कंट्रोल रूम के नंबर 9479193599 पर सम्पर्क करने अपील की है।
स्कूल के खेल मैदान के पास गढ्ढे में अज्ञात महिला का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी ... बाएं हाथ में टैटू के निशान से पुलिस पहचान की कर रही कोशिश ... लुण्ड्रा क्षेत्र का मामला, हत्या की आशंका
By -
जुलाई 26, 2024
0