सरपंच की पत्नी ने एक साथ 4 बच्चों को दी जन्म .. परिवार में जश्न .. जच्चा - बच्चा स्वास्थ्य..

सरपंच की पत्नी ने एक साथ 4 बच्चों को दी जन्म .. परिवार में जश्न .. जच्चा - बच्चा स्वास्थ्य..

khabrigullak.com
By -
0


खबरी गुल्लक।। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम पंचायत जैमेर के आश्रित ग्राम हमीरगढ़ में  आदिवासी एक महिला ने एक साथ चार स्वास्थ्य शिशु को जन्म दिया।  चारों नवजात स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला ने  दो पुत्र और दो पुत्री रत्न को जन्म दी। मां, बच्चों को  जगदलपुर के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार  हमीरगढ़ के सरपंच हिरमा कवासी ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी गर्भवती पत्नी को  जगदलपुर के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों के द्वारा प्रसव कराया गया जिसमें महिला ने चार बच्चों को जन्म दी। एक साथ चार बच्चों के जन्म लेने पर परिवार की खुशियों कई गुनी हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया को बताया कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला सुकमा जिले के जैमेर की रहने वाली है। इस जिले में एक साथ चार बच्चों के जन्म का यह पहला मामला है।  इससे पहले एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कई मामले  सामने आ चुके हैं। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)