और...नाली में लाखों का नोट देख बटोरने उमड़ पड़ी भीड़ .... जेब हुए फूल तो ,दोनो मुट्ठी में समेटकर भी भागे...

और...नाली में लाखों का नोट देख बटोरने उमड़ पड़ी भीड़ .... जेब हुए फूल तो ,दोनो मुट्ठी में समेटकर भी भागे...

khabrigullak.com
By -
0


 खबरी गुल्लक।। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के खमतराई रोड़ में उस समय बच्चों में लुट मच गई जब नाली में पांच - पांच सौ रुपए का नोट पड़ा देखा। यह खबर मिलने पर नोट पर हाथ साफ करने लोगों की भीड़ लग गई, हालांकि सूचना पर पुलिस ने बच्चों, बड़ों को सरकंडा थाना बुलाया मगर  नोट किसके थे और किन परिस्थितियों में नाली में आय यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः 4 लाख से अधिक के नोट थे, जिन्हें लोगों ने पार कर दिया। हालांकि नोट कितने थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि खमतराई मुख्य मार्ग में  गुरूवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे  बच्चे खेल रहे थे, तभी बच्चों की नजर  नाली में पड़ी। जिसमें 500-500 रूपए के नोट पड़े हुए थे। बच्चों का झुंड नालियों से नोट उठाने लगा। यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भौचक रह गए। बड़ों में भी   नोट उठाने   होड़ मच गई। थोड़ी देर में ही नाली से पूरा नोट गायब हो गया। इस घटना की जानकारी पर सरकंडा  पुलिस  मौके पर पहुंची और  बच्चों व बड़ों पकड़कर थाने ले गई। मगर नोट के संबंध में जानकारी नहीं जुटा पाई। बताया जा रहा है कि नाली में संभवतः चार लाख से भी अधिक रकम थे।  जेब फूल हो जाने पर कई बच्चे मुठ्ठी में भी पकड़ नोट ले भागे..!

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)