मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया रक्त दान.. कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा - डॉ कलाम ने दुनिया को दी नई दिशा..

मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया रक्त दान.. कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा - डॉ कलाम ने दुनिया को दी नई दिशा..

khabrigullak.com
By -
0


  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम  की पुण्यतिथि  पर 27 जुलाई  को  श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन मरीन ड्राइव तेलीबांधा रायपुर मे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कैबिनेट मंत्री  रामविचार नेताम थे।  विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,  प्रदेश मंत्री किशोर महानंद,  प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत छाबड़ा , अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी डॉ सलीम राज,   प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मिर्जा एजाज बेग,  राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती नजमा  खान सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने की। कार्यक्रम में सभी रक्त दाताओं को अल्पसंख्यक मोर्चे के तरफ से प्रमाण पत्र , हेलमेट और पौधा वितरण किया गया। मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने  कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एक मिसाइल मैन के तौर पर देश में जाने जाते थे। साथ ही देश और दुनिया को एक नई दिशा दिखाने की काम भी उन्होंने किया,  देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।  प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की हम सबको एपीजे अब्दुल कलाम के दिखाए हुए रास्तों में चलकर भारत देश को सशक्त भारत विकसित भारत बनाना है ताकि हमारा देश पूरी दुनिया में शक्तिशाली देश बन सके। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को नमन करते हुए कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम हम सबके प्रेरणा स्रोत है उन्होंने अपनी जिंदगी पूरा संघर्षों के बीच जिया और संघर्ष को हराकर जीत का परचम लहराने वाले व्यक्तित्व रहे उन्होंने भारत में परमाणु परीक्षण कर दुनिया भारत की पहचान बनाई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री शाहिद खान,  मखमूर इकबाल खान ने किया। कार्यक्रम में बसीर अहमद, श्रीमती रजिया खान,  शेख आसिफ , असगर अली,  गगनदीप सिंह,   रेहाना खान,  गुलाम गौस,  शेख निज़ाम , इकबाल खोखर,  सिकंदर खान,  आरिफ नियाज़ी,  भूपेंद्र मक्कड़,  रौनक भाटिया,   पप्पू सलूजा,   सईदा परवीन,  जिशान सिद्दीकी,  आतिफ सिद्दीकी,   शशि नेताम,   फरहा,   आपदा बेगम, विनय बेहरा,  हकीम अब्दुल,  मजीद इकराम कुरैशी, इरशाद खान उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)