ब्रेकिंग: गरीबों का राशन डकार गए उचित मूल्य दुकान संचालक और समिति की उपाध्यक्ष... कलजीवा मैनपाट का मामला, पुलिस ने दर्ज किया FIR... देखें हितग्राहियों को कैसे लगाया गया था चुना ...

ब्रेकिंग: गरीबों का राशन डकार गए उचित मूल्य दुकान संचालक और समिति की उपाध्यक्ष... कलजीवा मैनपाट का मामला, पुलिस ने दर्ज किया FIR... देखें हितग्राहियों को कैसे लगाया गया था चुना ...

khabrigullak.com
By -
0



मैनपाट। (महेश यादव)।  विकासखंड के शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक  392008034 कलजीवा  के संचालक विक्रेता बलराम केरकेट्टा व समिति की उपाध्यक्ष जलसो पन्ना के खिलाफ राशन की कालाबाजारी की पुष्टि होने पर कमलेश्वरपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 
राशन वितरण नहीं होने की शिकायत पर खाद्य निरीक्षक नवीन सिंह ने जब उचित मूल्य दुकान में दबिश देकर जांच की तो 
 माह अप्रैल एंव मई 2024 का राशन वितरण के दौरान 32 राशन कार्ड धारियों को 1 माह का हीं चावल प्रदाय किया जाना और  आनलाईन में 2 माह का चावल जारी किया जाना पाया गया। जिससे राशन की कालाबाजारी की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक  विक्रेता बलराम केरकेट्टा व समिति की उपाध्यक्ष जलसी पन्ना द्वारा माह अप्रैल एव मई 2024 का खादयान वितरण के दौरान कुछ राशन कार्ड धारीयों को दो माह का खादयान आनलाईन जारी करने परन्तु एक माह का खादयान प्रदाय करने संबंधी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सीतापुर के संज्ञान में आने पर उनके निर्देशानुसार प्रार्थी द्वारा  28.04.2024 को जांच किया गया, जिसमें पाया गया कि 
 शासकीय उचित मूल्य दुकान कलजीवा का संचालन लगभग 3 वर्षों तक खाद्य सुरक्षा पोषण एंव उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्या. कलजीवा द्वारा किया गया। उक्त समिति द्वारा दिनांक 16.04.2024 तक उक्त दुकान का संचालन किया गया है। जांच के दौरान जांच दौरान शिकायतकर्ता शिवा कुजुर, सुखदेव मिंज, एंव पंडरू कोरवा का बयान दर्ज किया गया साथ ही 16 अन्य शिकायतकर्ताओं का भी सामूहिक बयान लिया गया। जिसमें  शिकायतकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया गया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान कलजीवा के विकेट रता बलराम केरकेट्टा द्वारा माह अप्रैल एंव मई 2024 के खादयान का वितरण के दौरान 02 माह का खादयान आनलाईन में जारी किया गया परन्तु एक माह का ही खादयान प्रदाय किया गया एवं एक माह के राशन का गबन कर दिया गया है। दावा किया गया है कि विक्रेता  बलराम केरकेट्टा द्वारा अपने कथन में स्वतः स्वीकार भी किया गया है, कि उसके द्वारा माह अप्रैल एंव मई 2024 का राशन वितरण के दौरान 32 राशन कार्ड चारियों को 1 माह का हीं चावल प्रदाय किया गया परन्तु आनलाईन में 2 माह का चावल जारी किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)