अंबिकापुर। ॐ शिव सेवा समिति मायापुर अंबिकापुर द्वारा लागातार लगभग 13 वर्षो से माँ दुर्गा पूजन का आयोजन पुरे विधि विधान के साथ किया जाता रहा हैं। इसी तारतम्य में आज बैठक का आयोजन कर शुभांकुर पाण्डेय (गोलू महाराज) को सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध समिति का अध्यक्ष चुना गया। वे लागातार कई वर्षो से समिति के अध्यक्ष बने हुए हैं। सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में श्री पाण्डेय के कार्यकाल से संतोष व्यक्त किया.शुभांकुर पाण्डेय ने पूर्व में हुए आयोजन की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए अमित सिंह (लव सिंह) का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर सभा ने सहमति जताई। पूजन विधि के साथ पुरोहित की जिम्मेदारी पंडित रामेश्वर तिवारी को दी गई। वे लागातार 13 वर्षो से पूजन संपन्न कराते आ रहे हैं। दुर्गा पूजन को लेकर कार्य योजना बनाई गई । इस बार भी भव्य पंडाल, तीन गेट सुधीर सिंह तिवारी, ओम सोनी के घर के आगे, एवं राजू सोनी के घर के पास बनाने का निर्णय लिया गया।
मूर्ति लाते समय नागाड़ा, प्रसाद, जगराता, भंडारा एवं विसर्जन में DJ के साथ भक्ति भाव के साथ किया जाना तय किया गया। अध्यक्ष शुभांकुर पाण्डेय ने बताया कि समिति में संरक्षकगण शुरुवात से ही बने हुए हैं उनमे कोई फेर बदल नहीं किया जायेगा। संरक्षक मंडल में कौशलेन्द्र पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, अनिल मिश्रा,अमरेश तिवारी, सतीश शुक्ला, राजेश खत्री, राजू गुप्ता,अजय सिन्हा, अंजनी द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह, अरविन्द शुक्ला, अशोक पाण्डेय शामिल हैं। बैठक में राजेश खत्री, शशि कांत जायसवाल, अरविन्द शुक्ला, अमलेश पाण्डेय, सुधीर सिंह तिवारी, राजेश केशरी, राम राज गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अमित सिंह (लव), अतुल कश्यप,ओम प्रकाश सोनी, मनोज सोनी,आदित्य गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, मिंटू गुप्ता, ऋषभ तिवारी(शानू), ऋषभ पाण्डेय, अजित गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओम सिंह, राहुल पाण्डेय, प्रिंस जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, रिशु राज गुप्ता, आयुष सिन्हा, अभिषेक सोनी मौजूद थें।