समर्पित संस्था ने ग्रामीणों को बताया- चालबाज मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगों को ठग रहे... दूरसंचार उपभोक्ताओं को सतर्कता का पाठ भी पढ़ाया..

समर्पित संस्था ने ग्रामीणों को बताया- चालबाज मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगों को ठग रहे... दूरसंचार उपभोक्ताओं को सतर्कता का पाठ भी पढ़ाया..

khabrigullak.com
0


 बतौली।(अचल गुप्ता )। बिलासपुर की सेवा भावी संस्था समर्पित द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के सहयोग से  बतौली के बांसा झाल  के हाई स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। दूरसंचार के उपभोक्ताओं को  उनके  अधिकारों के प्रति जागरूक व शिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिरंग सरपंच  श्याम पति शामिल हुई। मुख्य  अतिथि   ने कहा कि इस तरह का  जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण अंचल में जरूरी है।   समर्पित संस्था के अध्यक्ष  डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि टेलीकॉम उपभोक्ताओं की परेशानियां को देखते हुए भारत सरकार के भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण ( TRAI )ने राष्ट्रीय स्तर पर एक कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप का गठन किया है, यह ग्रुप उपभोक्ताओं की दिक्कतों के निराकरण सहित इस दिशा में शिक्षा व जन जागरूकता का संचार कर रही है । इस ग्रुप में समर्पित संस्था को शामिल किया गया है और इसी के तहत संस्था द्वारा यह जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ग्रामीण उपभोक्ता दूरसंचार कंपनियां से ज्यादा त्रस्त्  हैं,  इन कंपनियों द्वारा उनके अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है।  इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए समर्पित संस्था के कार्यकर्ता ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।  उपभोक्ताओं को उनके अधिकार बताते हुए उनके हितार्थ दूरसंचार की योजनाएं,  दूरसंचार के प्रलोभन वाले आफरो का यथार्थ भी बताया जा रहा है, दूरसंचार कंपनियां की आड़ में होने वाले फर्जीवाड़ा से बचने के उपाय की जानकारी देते हुए  मोबाइल के माध्यम से कैशलेस खरीदी के फायदे आदि की जानकारी दी जा रही है। डॉ संदीप शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न दूरसंचार कंपनियां के माध्यम से कंज्यूमर, आउटरेज प्रोग्राम  करवा कर उपभोक्ता की हर शंका का समाधान भी किया जा रहा है। संस्था  के रीजनल ऑफिसर  दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया गांव के भोले भाले लोगों को धोखा देने वाले मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठग रहे हैं।  उन्होंने गांव के युवाओं को बताया कि वे कैसे आसानी से  अपना पोस्ट पेट प्लान बदल सकते हैं एवं चोरी की गई मोबाइल को    (CEIR )साइट के द्वारा खोज सकते हैं।  डू  नॉट डिस्टर्ब वैल्यू ऐडेड सर्विस से संबंधित जानकारी भी दी गई।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामर्पित  सीएफएल कोऑर्डिनेटर  प्रदीप तिवारी,  ऋतुमति,  शीला, समन्वयक  पीएल खैरवार ने भूमिका निभाई।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)