अग्रहरी वैश्य समाज के राज्य स्तरीय महिला सावन महोत्सव में प्रदेश की 400 महिलाओं ने शामिल हो दिया एकता का संदेश

अग्रहरी वैश्य समाज के राज्य स्तरीय महिला सावन महोत्सव में प्रदेश की 400 महिलाओं ने शामिल हो दिया एकता का संदेश

khabrigullak.com
0


अंबिकापुर। अग्रहरी वैश्य समाज की ओर से   राज्य स्तरीय महिला सावन महोत्सव  का आयोजन अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में किया गया।  कार्यक्रम में प्रदेश से समाज की 400 महिलाएं  उपस्थित हुई।  कार्यक्रम से अग्रहरि समाज की महिलाओं ने एकता , संगठन का संदेश दिया।

अंबिकापुर और राज्य से आए हुए वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल सहित अन्य स्पर्धा का भी आयोजन किया गया जिसमें समाज की महिलाओं,  युवतियों, बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में अंबिकापुर अग्रहरि समाज के अध्यक्ष व महिला अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)