30 साल की महिला औरंगाबाद बिहार से लेकर पहुंची 5 लाख का यह समान.. गांधीनगर पुलिस ने जब पकड़ की पूछताछ तो तो हुआ यह चौंकाने वाला बड़ा खुलासा..

30 साल की महिला औरंगाबाद बिहार से लेकर पहुंची 5 लाख का यह समान.. गांधीनगर पुलिस ने जब पकड़ की पूछताछ तो तो हुआ यह चौंकाने वाला बड़ा खुलासा..

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। औरंगाबाद बिहार से नशीली दवाओं की तस्करी करते अंबिकापुर पहुंची एक महिला को सरगुजा पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए मूल्य का 10 हजार 512 नग प्रबंधित टेबलेट और 400 नग प्रबंधित इंजेक्शन बरामद करने में सफलता पाई है। एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो और गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि आरोपी महिला  गायत्री सिंह उर्फ सपना पति दिनेश सिंह  30 वर्ष निवासी खालपारा थाना श्रीनगर जिला सूरजपुर वर्तमान निवास पूरन कॉलोनी सुभाषनगर अंबिकापुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सरगुजा  योगेश पटेल द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत पुलिस मुखबिरों का जाल बिछाकर लगातार नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है, इसी क्रम में आज 8 अगस्त 2024 को गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग पर मनेन्द्रगढ़ रोड़ अजिरमा बुधवारी बाजार थी, तभी एक महिला जो पीठ पर काले रंग का पिट्ठू बैग एवं पैर के पास एक बड़ा झोला में कोई समान रखी थी वह पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर बड़ी तेजी से अपने कब्जे के झोला को लेकर वही मौजूद झाडी में छुपाने का प्रयास करने लगी। महिला की संदिग्ध गतिविधि देख  पकड़ पुछताछ करते हुए उसके कब्जे से उक्त नशीले दवाओं का भंडार बरामद किया गया। पुछताछ में महिला ने औरंगाबाद बिहार से नशीली दवाओं को लाना स्वीकार करते हुए सूरजपुर क्षेत्र में खपाने की योजना का भी खुलासा किया। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक भोली राजवाड़े, त्रिलोचनी राजवाड़े,  अनिल सिंह, ऋषभ सिंह, उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय, इजहार अहमद, पंकज लकड़ा, सत्यम सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)