किश्त पटाने से बचने मालिक ने ट्रक में लगा दिया फर्जी नंबर... बाइक सवार को कुचल पुलिस को कर रहा था गुमराह ..इस सुराग ने खोली पोल और पहुंच गया .. जेल
अगस्त 08, 2024
0
अंबिकापुर। एक ट्रक मालिक ने किश्त नहीं पटा पाने से फाइनेंस कंपनी के सीजरों से बचने ट्रक का नंबर ही बदल दिया और ट्रक से करता रहा कमाई, मगर इस वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत होने के बाद उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे पकड़ सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। ट्रक मालिक के पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश किया मगर चेचिस नंबर ने उसकी सारी होशियारी निकाल दी। और इसी सुराग पर आरोपी कमलकांत पकड़ा गया। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो और लखनपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि प्रार्थिया आशा बाई मझवार निवासी जजगा डोकरनारा थाना लखनपुर द्वारा दिनांक 13/01/23 को लखनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की घटना दिनांक को प्रार्थिया का पुत्र करमचंद मझवार अन्य 2 साथियों के साथ मोटरसायकल से मानपुर गया था, देर शाम सूचना मिली कि मेन रोड़ जजगा पंचायत के पास ट्रक माजदा क्रमांक सीजी/04/एनएम/9953 का चालक मोटर सायकल को ठोकर मार दिया हैं, दुर्घटनाकारी ट्रक को चालक मौक़े पर छोड़कर फरार हो गया है, घायलों को ईलाज हेतु हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर्स द्वारा प्रार्थिया के लड़के करमचंद की मौत होने की पुष्टि की गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 10/23 धारा 279, 337, 304 (ए)भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना में पुलिस टीम द्वारा घटना में जप्त किये गए वाहन के बंफर में लिखें गए रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता तलाश किया जा रहा था, ट्रक में लिखें गए रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राप्त जानकारी से ट्रक मालिक का पता कर वाहन स्वामी से पूछताछ किये जाने पर उक्त नंबर से रजिस्टर्ड वाहन किसी अन्य साईट पर चलना बताया गया। वाहन दुर्घटना होने या ट्रक थाना में जप्त होने से इंकार किया गया। मामले में पुलिस टीम द्वारा जप्त ट्रक से इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर के आधार पर आर.टी.ओ. से जानकारी मांगी तो उक्त वाहन क्रमांक सीजी/07/सीसी/7613 नंबर से रजिस्टर्ड होना पाया गया। पुलिस टीम को प्राप्त वाहन नंबर के वाहन मालिक कोमलकान्त पिता सनत कुमार 29 वर्ष निवासी दैमार थाना पाटन जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वाहन मालिक कमलकान्त 2 ट्रक क्रमशः 2019 एवं 2022 में फाइनेंस में लिया था, 2019 में लिए ट्रक का किश्त नही भर पाने के कारण फाइनेंस कम्पनी द्वारा ट्रक को सीज कर लिया गया था। उक्त दुर्घटनाकारीत ट्रक क्रमांक सीजी/07/सीसी/7613 का भी किश्त वाहन स्वामी नही पटा पा रहा था गाडी फाइनेंस कम्पनी से बचाने हेतु गाड़ी का मूल रजिस्ट्रेशन नंबर बदल फर्जी नंबर सीजी/04/ एनएम/9953 गाड़ी के बंफर में पेंट से लिखकर वाहन स्वामी स्वयं चला रहा था। घटना दिनांक 12/01/23 को उक्त फर्जी नंबर लिखे ट्रक को अम्बिकापुर से रायपुर लाते समय लखनपुर से कुछ आगे मोटर सायकल सवारों को ठोकर मारा था जिसमें करमचंद की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा में 420, 467, 468, 471 जोड़ा गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक नेतराम पैकरा, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक जानकी राजवाड़े शामिल रहे।



