बड़ी खबर : अधिकारी कर्मचारियों के शासकीय आवास में चोरों ने दबिश दे 8 घरों का तोड़ा ताला... राखी पर्व पर बाहर जाना पड़ा महंगा.. नगदी, जेवर पर हाथ किया साफ...! बड़ा सवाल - चोर कब होंगे बेनकाब ..

बड़ी खबर : अधिकारी कर्मचारियों के शासकीय आवास में चोरों ने दबिश दे 8 घरों का तोड़ा ताला... राखी पर्व पर बाहर जाना पड़ा महंगा.. नगदी, जेवर पर हाथ किया साफ...! बड़ा सवाल - चोर कब होंगे बेनकाब ..

khabrigullak.com
0


 सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)।  जिला के प्रगतिनगर तुरियापारा स्थित अधिकारी – कर्मचारियों के  आवासीय कालोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने एक के बाद एक कर 8 सुने मकानों का ताला तोड़कर घर खंगाल दिया। जिन घरों को चोरों ने निशाना बनाया उन घरों के स्वामी राखी पर्व मनाने गृह जिला,ग्राम गए हुए हैं, जिससे अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि चोरी किन सामानों की हुई। आश्चर्य की बात यह भी है कि इतने बड़े कालोनी में 80 फीसदी रहवासी मौजूद थे मगर घटना की भनक तक किसी को नहीं लगी। इस घटना की पुलिस को मौखिक सूचना मिली है, जब तक मकानों के मालिक वापस नहीं लौटते तब तक चोरी गए सामानों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाएगी। इस घटना से रहवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। चोरों ने इन मकान मालिकों के पड़ोसियों के घर के बाहर कुंडी लगा दिया था,ताकि यदि किसी को भनक लग भी जाए तो उन्हें भागने में कोई दिक्कत न हो। 

इनके मकानों का टूटा ताला  

पॉलीटेक्निक के लेक्चरर एन योगेश, विवेक मेहता, नायब तहसीलदार प्रियंका , इंजीनियर राजू जांगड़े, मनरेगा के ऑपरेटर गणेश राम, निर्वाचन के प्रोग्रामर उमेश आयाम, ट्राइबल विभाग के विजय , संगीता यादव के मकानों का चोरों ने ताला तोड़ नगदी और जेवरात उड़ाया।  उमेश आयाम ने दावा किया कि उनके क्वार्टर से  सोने चांदी के जेवरात गायब मिले हैं, जो करीब 10 से 12 लाख के हैं।

पड़ोसियों को भी नहीं बताया कहां गए

इस मामले में अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा राखी पर्व पर बाहर जाते समय पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। जिससे पड़ोसी उनके संबंध में अनजान रहे। अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा कोई सतर्कता नहीं बरती गई।  पड़ोसियों को भी देख रेख करने नहीं कहा गया।  पुलिस के द्वारा हर बार लोगों को यह कहा जाता है कि बाहर जाते समय कम से कम पुलिस को सूचना जरूर दें ताकि पुलिस कर्मी उस ओर गश्त पर जा सकें। मगर घर व सामानों की सुरक्षा के प्रति लोग स्वयं लापरवाह हैं। 

 न सुरक्षा गार्ड और न ही सीसी टीवी कैमरा

शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए बने इतने बड़े आवासीय परिसर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। कालोनी वासियों की भी सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी बनती है मगर हर माह 30 हजार से लाख, डेढ़ लाख रुपए का वेतन पाने वाले कर्मचारी , अधिकारी आपस में चंदा कर निजी सुरक्षा गार्ड भी नहीं रख पा रहे हैं। वर्तमान समय में चोरी की घटनाएं बढ़ने के बाद भी सीसी टीवी कैमरा लगवाने के प्रति भी लापरवाही बरती जा रही है। हालांकि चोरी के इस मामले में पुलिस के चौकस व्यवस्था के दावों पर भी सवाल उठ रहा है।  

पुलिस को मिली घटना की सूचना

इस संबंध में एएसपी संतोष मेहता ने बताया कि अधिकारी, कर्मचारियों के आवासीय कालोनी में चोरी की जानकारी मौखिक रूप से मिली है। घर मालिक बाहर गए हुए हैं, उनके लौटने के बाद ही चोरी के संबंध में पुष्ट जानकारी मिल पाएगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)