सावन सुंदरी बनी सरोज व प्रतीक्षा .. जायसवाल समाज महिला मंच अंबिकापुर ने किया विविध आयोजन... प्रतिभागियों में दिखा उत्साह
अगस्त 17, 2024
0
अंबिकापुर। जायसवाल समाज महिला मंच अंबिकापुर द्वारा धूमधाम से सावन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जायसवाल समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर शामिल हुईं। श्वेता गुप्ता , सुधा जयसवाल और मीनू जायसवाल के मार्गदर्शन व अशिमा जायसवाल , संगीता गुप्ता, रीना जायसवाल के सहयोग से महिलाओं के लिए कई मनोरंजक खेल, प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर नारायण भोज का भी आयोजन किया गया। उल्लास और मस्ती का माहौल बना रहा। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में विजेताओं के रूप में सरोज जायसवाल और प्रतीक्षा जायसवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ा दी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इस प्रकार का आयोजन किया गया था। इस वर्ष का आयोजन को अधिक भव्य और विस्तृत रूप दिया गया।





