ADD

बेलगाम कोल वाहनें बनी यमराज .. आधा दर्जन मवेशियों को रौंद उतारा मौत के घाट.. आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम..पुलिस ने कहा हादसा रोकने उपाय करेंगे तमाम...

0


 सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में कोयला परिवहन में लगी वाहन के चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रौंदे जाने पर आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि मवेशियों की मौत पर ग्रामीणों ने बंशीपुर में बुधवार  चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कोल वाहनों की बेलगाम रफ्तार आए दिन कभी इंसानों तो कभी मवेशियों को रौंद रही है। पुलिस द्वारा इन वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने कभी कार्यवाई नहीं की जाती। आवारा पशुओं की धर पकड़ के लिए भी कोई अभियान नहीं चलाया जाता है। कई पशु पालक भी बेपरवाह हो मवेशियों को दूध देना बंद करने पर सड़क पर छोड़ दिया जाता है। यह भी हादसे का एक कारण है। खबर पर भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)