ADD

उफनते रपटा पुलिया को पार करते बहने लगा बाइक समेत इंसान... तभी .. छलांग लगा त्रिमूर्ति ने बचा ली उसकी जान

0


 सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम पंचायत धरसेड़ी में अधिक वर्षा से स्कूल के समीप  उफनते रपटा पुलिया को पार करते समय एक बाइक सवार बहने लगा।  यह नजारा देख रहे गांव के  तीन उत्साही युवाओ ने पहल उसकी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आज बुधवार को  बाईक सवार  बृजेश सिंह उनकी रपटा पुलिया को पार कर रहा था तभी बहाव तेज होने से वह नियंत्रण खो बैठा और बाइक समेत बहने लगा। इसी बीच गांव के त्रिमूर्ति रोहन देवांगन, ऋषभ सिंह व शिव बालक पंडों ने  उसकी जान बचाई। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)