ADD

उत्कृष्ठ परिणाम पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय बतौली का हुआ सम्मान, स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने प्राचार्य राजेश कुमार गुप्ता को सौंपा प्रशस्ति पत्र...

0


बतौली। (अचल गुप्ता )।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली को  स्वतंत्रता दिवस समारोह अंबिकापुर में  कैबिनेट मंत्री  राम विचार नेताम के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य  राजेश कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र सौंप सम्मानित किया है।  इस अवसर पर सरगुजा कलेक्टर  विलास  भोस्कार संदीपन एवं  एसपी  योगेश पटेल उपस्थित थे।  विदित  हो कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा सचिव ने उत्कृष्ट परीक्षा फल वाले विद्यालय को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए थे,  इसी तारतम्य में जिले के 5 हायर सेकेंडरी विद्यालय को सम्मानित करते हुए  प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र दिया गया है, यह सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार  गौरवान्वित  है। प्राचार्य ने बताया कि इस सत्र में भी उत्कृष्ट परीक्षा फल के लिए योजना बद्ध ढंग से अध्यापन कार्य कराए जा रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)