डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुराने लंबित गंभीर अपराधों एवं धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर पकड़ने साईबर सेल व थाना सूरजपुर पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस की दोनों टीमे लगातार आरोपियों की पतासाजी में लगी रही तथा घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए उनके गतिविधि पर लगातार कड़ी निगाह रखी गई।
इसी बीच आरोपियों के जिला हरदाह मध्यप्रदेश में होने की सूचना पर पुलिस टीमे विधिवत् मध्यप्रदेश रवाना हुई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देकर 7 लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ पर इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिवशक्ति ज्वेलर्स से ठगी करना स्वीकार किए जिसके बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में पहचान कार्यवाही भी कराई गई। मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।
पुलिस ने यह समान की जब्त
2 नग सोने की अंगुठी कीमत करीब 60 हजार रूपये, 7 नग मोबाईल व आधार कार्ड जप्त किया गया है।
यह 7 आरोपी हुए गिरफ्तार
1. अमर सिंह पिता स्व. बाल्य राम उम्र 53 वर्ष निवासी नागलरूपा, थाना कठुमर जिला अलवर राजस्थान।
2. सुभाष नाई पिता जीवका लाल उम्र 47 वर्ष निवासी इंदावा, थाना लालसव, जिला दोसा राजस्थान।
3. सीताराम पिता रामप्रसाद नायक उम्र 36 वर्ष निवासी सैदपुरा, ािाना गैहमोलीमोड़, जिला भरतपुर राजस्थान।
4. राजेन्द्र सिंह पिता गेरराज उम्र 35 वर्ष निवासी रालगांव, थाना जैत, जिला मथुरा उत्तरप्रदेश।
5. रामबीर पिता महौरपाल उम्र 37 वर्ष निवासी जोनईगांव, थाना जैत, जिला मथुरा उत्तरप्रदेश।
6. महाबीर पिता रामपुल उम्र 27 वर्ष निवासी मडरपुर, थाना उद्यनगर, जिला भरतपुर राजस्थान।
7. राकेश पिता रामप्रसाद भाठ उम्र 23 वर्ष निवासी सैदपुर, थाना गैनोली जिला भरतपुर राजस्थान।
कार्रवाई में यह रहे सक्रिय
थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई विराट विशी, एएसआई विवेकानंद सिंह, आरक्षक सत्यम सिंह, रामप्रसाद पैंकरा, रविराज पाण्डेय व अन्य सक्रिय रहे।




