चेम्बर चुनाव-2025: अध्यक्ष पद पर जयवंत और सतीश के बीच सीधा मुकाबला.. प्रदेश महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर यह हुए निर्विरोध ...! 105 में कुल 75 नामांकन हुए दाखिल..

चेम्बर चुनाव-2025: अध्यक्ष पद पर जयवंत और सतीश के बीच सीधा मुकाबला.. प्रदेश महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर यह हुए निर्विरोध ...! 105 में कुल 75 नामांकन हुए दाखिल..

khabrigullak.com
By -
0


 Khabri gullak।। 20 मार्च 2025 ।। 

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव प्रक्रिया 2025  के तहत आज  20 मार्च  को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन कुल 75 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए जिनमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 2, प्रदेश महामंत्री पद के लिए  1, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के लिए 1 तथा जिला उपाध्यक्ष  पद के लिए 36 एवं जिला मंत्री पद के लिए 35 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, निर्वाचन अधिकारी- प्रकाशचंद गोलछा, बालकृष्ण दानी,  के. सी. माहेश्वरी, रमेश गांधी, महावीर तालेड़ा, अनिल जैन(कुचेरिया), संजय देशमुख, संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा, मुख्य निर्वाचन नियंत्रक एच.एस.कर, एवं चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  

अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों में सीधा मुकाबला 

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार जयवंत राज बजाज और सतीश थोरानी के द्वारा पर्चा दाखिल किया गया। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों के बीच सीधा मुकाबला होने से चुनाव रोचक हो गया है। 

अजय व निकेश निर्विरोध 

चेंबर के प्रदेश महामंत्री पद के लिए केवल एक दावेदार अजय भसीन के द्वारा पर्चा भरा गया। उन्हें कोई प्रतिद्वंदी नहीं मिला जिससे उनके निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। इसी प्रकार प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के लिए भी एक प्रत्याशी निकेश बरडिया के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। जिससे उनके भी निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद्र गोलछा ने बताया कि हालांकि स्क्रुटनी और दावा आपत्ति के बाद निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति स्पष्ट होगी। चुनाव की सभी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ आयोजित हो रही। 

26 मार्च तक नाम वापसी

प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की सूक्ष्म जांच 22 मार्च 2025 को करने के बाद  प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।  तदोपरांत 24 मार्च  को नाम निर्देशन पत्रों पर आपत्तियों का निराकरण प्रातः  11 से 2 तक किया जाएगा तत्पश्चात वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन शाम 6 बजे किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 26 मार्च  बुधवार समय-दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)