अंबिकापुर। पुलिस विभाग में आरक्षक संवर्ग की चल रही भर्ती प्रक्रिया की धीमी रफ्तार बेरोजगारों की परेशानी बढ़ा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती के लिए 2023 में विज्ञापन जारी हुआ था, जिसके लिए अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन किया गया। इसकी शारीरिक कौशल परीक्षा होने में एक साल लग गए, फिजिकल टेस्ट नवंबर 2024 को हुआ। इसके बाद अब लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को फिर एक साल के लिए लटका दिया गया। लंबे इंतजार के बाद इसके लिए सितंबर 2025 की तिथि जारी की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के इस कछुआ चाल से लिखित परीक्षा का परिणाम फिर एक साल बाद जारी किया जाएगा इस तरह वैकेंसी निकलने के चौथे या पांचवें वर्ष उन्हें रोजगार मिल पाएगा। लेटलटिफी से परेशान अभ्यर्थियों का कहना है कि पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया बीरबल की खिचड़ी साबित हो रही है। उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ
3/related/default




