ट्यूशन जा रही दो छात्राओं से 4 बदमाशों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से हमला.. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडाराज ..! कानून व्यवस्था ध्वस्त..

ट्यूशन जा रही दो छात्राओं से 4 बदमाशों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से हमला.. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडाराज ..! कानून व्यवस्था ध्वस्त..

khabrigullak.com
By -
0

  

खबरी गुल्लक ।। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही गुंडाराज ने यहां की शांत फिजा को अशांत कर दिया है। गुंडे खुलेआम न सिर्फ आतंक मचा रहे हैं बल्कि राह चलती छात्राओं, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और विरोध पर हमला भी हो रहा है। ताजा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांधी नगर सेक्टर का है जहां दो छात्राएं   ट्यूशन के लिए निकली थी।  10 वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ  चार बदमाशों ने छेड़छाड़ शुरू कर दिया। शोर शराब  सुनकर लोग जमा हुए और पिता भी पहुंच गए। बीच बचाव किए जाने पर बदमाशों  ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया।  वारदात के बाद गांधीनगर में सनसनी फैली हुई है।  आरोपी भी गांधीनगर के ही रहने वाले हैं इसलिए लोगों में दहशत भी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहित जोगी, मोहित कुमार, विनय हरपाल, धनराज नायक ऊर्फ पंडा नामक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी नहीं करने से काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि छात्रा गांधीनगर की रहने वाली है। वह ट्यूशन के लिए निकली तो बाइक में सवार चार आरोपियों ने उसे कट मारते हुए रास्ता रोक लिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी बाइक से उतरे और गालीगलौज करते हुए छेड़खानी करने लगे। मारपीट भी की जाने लगी। हल्ला सुनकर राह चलते  लोगों की भीड़ जमा होने लगी। पिता भी अपने  परिचितों के साथ पहुंच गए। जिससे आरोपियों ने धमकाते हुए धारदार हथियार निकालकर हमला किया। छात्रा को भी हमले में चोटें आई हैं। खबर पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)