सूरजपुर। (ब्यूरो - भूपेंद्र राजवाड़े ) ।।
प्रधान पाठक की करतूत ने एक बार फिर से शिक्षा जगत को शर्मशार किया है। इस बार विकासखण्ड सूरजपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाछा के प्रधान पाठक मो. रउफ को छात्राओं के साथ बेड टच और छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग अम्बिकापुर हेमंत उपाध्याय द्वारा निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। छात्राओं के द्वारा आरोप लगाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर के द्वारा जांच कर प्रतिवेदन संयुक्त संचालक को सौंपा गया था। संयुक्त संचालक ने जारी निलंबन आदेश में कहा है कि प्रधान पाठक मोहम्मद रऊफ द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छोटी-छोटी बच्चियों (छात्राओं) के साथ दुर्व्यवहार एवं छात्राओं को गलत नियत एवं अनुचित तरीके से (वेड टम) छूने जैसे दुष्कृत्य करने का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। मो. रउफ का उक्त कृत्य उनके पदीय गरिमा के विपरीत अत्यंत घृणाप्रद एवं अनैतिक है। जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 (1) (एक) (दो) (तीन) नियम 3 क (क) (ग) एवं नियम 3. (ख) का स्पष्ट उल्लघंन है। जिससे मो. रउफ, प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इधर नागरिकों के द्वारा उक्त घटना पर रोष व्यक्त करते हुए प्रधान पाठक को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
पृ क्रमांक / 5719/निलंबन/शिकायत / सं.संचा/2024-25 प्रतिलिपि
1. संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर को सादर सूचनार्थ।








