दादा ने उद्दंडता पर चांटा मारा तो पोते ने कर दी हत्या..
By -
मार्च 16, 2025
0
अंबिकापुर। Khabri gullak।। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में दादा ने मवेशी बंधने को कहा तो पोता उदंडता पर उतर आया, जिससे नाराज दादा ने फटकार लगा चांटा मारा तो उत्तेजित पोता ने ईंट से बेरहमी से वार कर दादा लटीराम नगेसिया को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पोता दिनेश नगेसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वारदात लुण्ड्रा के ग्राम नागम में होली के दिन 14 मार्च को हुआ। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रार्थी हुमेश्वर आत्मज तेजन राम नागेसिया साकिन नागम थाना लुन्ड्रा का दिनांक 15/03/25 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का घर और लटीराम का घर अगल बगल में है, लटीराम के साथ उसका पोता दिनेश भी निवास करता हैं कि दिनांक 14/03/25 के रात्री 09:00 बजे प्रार्थी अपने घर में था उसी समय दिनेश के घर में झगड़ा विवाद हो रहा था आवाज सुनकर प्रार्थी दिनेश के घर जाकर देखा तो लटीराम अपने घर के सामने आंगन में मृत पड़ा था मृतक लटीराम के सिर, दोनों कनपटी, चेहरा, पीठ व बदन में गंभीर चोट लगा था और खून निकल रहा था। तब प्रार्थी दिनेश से घटना के सम्बन्ध मे पुछा तो दिनेश बताया कि रात्री 09:00 बजे रोड़ तरफ से घूमकर घर आया था इसी दौरान दादा लटीराम दिनेश को बैल को क्यों नहीं बांधते हो कहकर डांड फटकार करने लगा तब दिनेश बोला कि बैल को बांध दिया हूँ हल्ला गुल्ला मत करों, खाना पीना खाकर सो जाओं इतना बोलने पर दादा लटीराम दिनेश कों मार दिया तब दिनेश गुस्से में आकर घर के पास रखे ईटा से लटीराम के चेहरा, दोनों कनपटी, सिर, पीठ बदन में कई बार गंभीर चोट कारित किया हैं जिससे लटीराम की मृत्यु हो गई है, दिनेश नगेशिया ने ही अपने दादा लटीराम को ईंटा से मारकर हत्या कर दिया है। घटना को आस पास के लोग देखे सुनें व घटना के बारे मे जानते हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 59/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी दिनेश नगेशिया 33 वर्ष को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया तो उसने मृतक द्वारा बैल नहीं बांधते कहते डाटने से नराज होकर ईट से मारकर गंभीर चोट कारित कर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त ईंट जप्त किया गया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक मनोज प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक संजय संजय केरकेट्टा, राजेंद्र प्रसाद आरक्षक वीरेंद्र खलखो, शिव प्रसाद खलखो, निरंजन बड़ा शामिल रहे।




