बिग ब्रेकिंग : अंबिकापुर में बाइक और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत होने से दो युवकों की दर्दनाक मौत ... दो घायल

बिग ब्रेकिंग : अंबिकापुर में बाइक और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत होने से दो युवकों की दर्दनाक मौत ... दो घायल

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। बनारस मार्ग पर बाइक और स्कूटी में  जबरदस्त भिड़ंत होने से दो युवकों की हुई मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से  घायल हो गए। यह हादसा आज होली पर्व के दिन 14 मार्च को शहर के गांधीनगर थाना के  साइ कॉलेज के समीप हुई। गांधीनगर पुलिस के द्वारा घायलों को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घटना से चार परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी अधिक थी जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उस गए। पुलिस द्वारा मृतकों के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शराब और रफ्तार हादसे की वजह बनी जबकि  हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोटें आईं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)