भटगांव पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल असामाजिक तत्वों को चेताया होली पर हुड़दंग हुई तो नहीं होगी खैर.. शांति और सौहाद्र पूर्वक मनाए त्यौहार..

भटगांव पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल असामाजिक तत्वों को चेताया होली पर हुड़दंग हुई तो नहीं होगी खैर.. शांति और सौहाद्र पूर्वक मनाए त्यौहार..

khabrigullak.com
By -
0

 

जरही। जेपी गुप्ता। Khabri gullak।। 13 मार्च 2025 ।।  पंचायत जरही में भटगांव पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्वक होली मनाने कहा गया।भटगांव थाना के प्रभारी सरफराज फिरदौसी के नेतृत्व में भटगांव थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस की उपस्थिति को दर्ज कराया गया है और लोगों को शांतिपूर्वक होली मनाने को कहा गया। मिली जानकारी के अनुसार इस बार चौक चौराहो पर पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। वहीं हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं मोटर साइकिल में तीन सवारी चलने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी भटगांव थाना द्वारा क्षेत्र के लोगों से शांति के साथ होली का त्यौहार मनाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)