NGO में एक लाख रुपए महीना वेतन वाले ब्लॉक प्रबंधक की नौकरी का झांसा दे बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

NGO में एक लाख रुपए महीना वेतन वाले ब्लॉक प्रबंधक की नौकरी का झांसा दे बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। Khabri gullak।। 13 मार्च 2025 ।। 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के दर्रीपारा में एनजीओ का संचालन करते हुए बेरोजगारों को प्रति माह एक लाख रुपए वेतन के साथ ब्लाक प्रबंधक की नौकरी देने का झांसा दे करोड़ों की ठगी किए जाने के मामले में मणिपुर पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के झांसा में अविभाजित सरगुजा के 300 से अधिक युवा आए थे। आरोपियों के द्वारा सभी बेरोजगार जिसमें युवतियां भी शामिल हैं से रिश्वत के रूप में 70 हजार रुपए से ढाई लाख रुपए तक की उगाही की गई थी, इस तरह लगभग 10 करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप ठगी के शिकार युवकों के द्वारा लगाया गया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल से भी शिकायत की गई थी। 

इस मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि ठगी के शिकार में से एक युवक प्रार्थी बजरु टोप्पो निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर द्वारा  18 जनवरी 25 को थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि जनवरी 2024 में आरोपी  डिगंबर राम भगत उर्फ़ अम्बर एवं बसील खलखो से जनपहचन  हुआ था। इसके बाद आरोपियों द्वारा  बताया गया कि 1.5 लाख रुपये जमा करने पर ब्लॉक प्रभारी के पद पर नियुक्ति करवा देंगे, जिससे प्रति माह 70 हजार रुपये से 1 लाख रुपये वेतन मिलेगा। प्रार्थी बजरु टोप्पो इस  बहकावे में आकर जुन 2024 मे 1 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों को दिया था,  रकम देने के बाद  आरोपी नौकरी देने से लगातार टाल मटोल करते आ रहे हैं। जब प्रार्थी द्वारा उपरोक्त आरोपियों के दर्रीपारा ऑफिस आकर पता किया तो पता चला कि आरोपीगण अन्य कई लोगो से भी नौकरी लगाने के नाम पर  रकम किया गया है। मगर किसी को भी नौकरी नही दिया गया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

  पुलिस टीम द्वारा आरोपी डिगंबर भगत पिता रामवतार भगत  40 वर्ष निवासी मानिकप्रकाशपुर भण्डारपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर और बसील खलखो पिता स्टेफन खलखो  35 वर्ष निवासी महुआपारा चर्च के पास थाना गांधीनगर को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपियों ने पूछताछ में  एनजीओ में ब्लॉक प्रभारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर बजरू टोप्पो से 1.5 लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। साथ ही आरोपियों द्वारा अन्य लोगो को भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी  करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 10000/- रुपये नगद रकम एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाइल बरामद किया गया हैं, आरोपियों द्वारा ठगी किये गये शेष रकम को खाते मे जमा करना बताया गया हैं, आरोपियों के खातों को पुलिस टीम द्वारा फ्रीज कराया गया हैं, जिसमे जप्त रकम कों माननीय न्यायालय के आदेश पश्चात रकम आवेदक को वापस दिलाया जाना हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया। 

कार्रवाई में यह रहे सक्रिय 

 कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल राज ,सहायक उप निरीक्षक धीरज गुप्ता, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, मदन गोपाल परिहार आरक्षक उमाशंकर साहू, अनिल सिंह एवं साइबर सेल से आरक्षक जितेश साहू, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)