बांध में दो किशोरियों का शव मिलने से सनसनी

बांध में दो किशोरियों का शव मिलने से सनसनी

khabrigullak.com
By -
0


 खबरी गुल्लक।। 25 मार्च 2025 ।।

रायगढ़ के  पचधारी बांध में आज मंगलवार को प्रातः दो किशोरियों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिकाओं की आयु 15 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बांध में डूबने से मौत हुई है या अन्य कारण इसका पता लगाने पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ विवेचना में पुलिस जुट गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः नहाते समय डूबने से उनकी मौत हुई होगी। बताया जा रहा है कि आज प्रातः ग्रामीणों ने पानी में तैरता शव देख चक्रधर नगर पुलिस को सूचना दी । खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं मोहल्ले में शोक है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)