मेगा हैप्पीनेस कोर्स में लोगों ने सीखा जीवन जीने का तरीका

मेगा हैप्पीनेस कोर्स में लोगों ने सीखा जीवन जीने का तरीका

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर। जीवन जीने की कला का मेगा हैप्पीनेस कोर्स अग्रसेन वार्ड देवेश्वर कॉलोनी अम्बिकापुर में वरिष्ठ प्रशिक्षक  संजय अग्रवाल  के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।18-22 मार्च तक हुए इस कार्यशाला में 40 नए एवं 20 पुराने पार्टिसिपेंट्स के साथ लोगों ने पवित्र सुदर्शन क्रिया सीखा। जिससे मन की एकाग्रता, शांति, अपनेपन की भावना का अनुभव लोगो ने किया। कार्यशाला के प्रशिक्षक संजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि विश्व में शांति योग-प्राणायाम और ध्यान से ही सम्भव है।अंत मे सभी ने इसे जन जन की आवश्यकता बताते हुए इसके प्रसार की बाते की और ज़िम्मेदारी ली। कार्यशाला में मुख्य रूप से सहयोगी कार्यकर्ता आशीष सरकार ,अखिलेश सोनी, अनिल साहू, अमित साहू, ज्ञानेंद्र शर्मा, मोहन राव,आशीष सरकार एवम पूर्व अपैक्स मेंबर संजीव वर्मा  का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)