खबरी गुल्लक।। डांडगांव। 18 मार्च 2025।। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डांडगांव के समीप ओवर ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन की ठोकर से 2 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में कोटमी जंगल में आग लगी हुई है। दोनो युवक मोटरसाइकिल से आग बुझाने जा रहे थे तभी रस्ते में उक्त दर्दनाक हादसा हुआ।मृतकों में डांडगांव निवासी सुनील पिता सालसाय 24 वर्ष और मुन्ना पिता कैलाश 16 वर्ष शामिल हैं। दोनो कोटमी जंगल में लगी आग बुझाने जा रहे थे। पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से गांव में शोक है।
बिग ब्रेकिंग: सरगुजा में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
By -
मार्च 18, 2025
0