घर में घुसे 4 नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसाई को कट्टे की नोक पर बंधक बना यह किया ... अब सीसी टीव्ही फुटेज के सुराग से आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस..

घर में घुसे 4 नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसाई को कट्टे की नोक पर बंधक बना यह किया ... अब सीसी टीव्ही फुटेज के सुराग से आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस..

khabrigullak.com
By -
0



 सीतापुर। खबरी गुल्लक।।18 मार्च 2025।।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों द्वारा आए दिन घरों में घुस डकैती, लूटपाट किए जाने से नागरिकों में दहशत है। इस बार बदमाशों ने ग्राम राधापुर निवासी ईंट व्यवसायी राइस मिलर राजेंद्र अग्रवाल के घर को निशाना बनाया। चार अज्ञात नकाबपोश रात के समय घर में घुसे और कट्टे की नोक पर व्यवसाई को बंधक बना हर कमरे की तलाशी ली। लूटपाट हुई या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीसी टीव्ही फुटेज में 4 बदमाश मुंह में गमछा बांधे बाइक से उतरते दिख रहे हैं, जो कमरे में घुसने के बाद व्यवसाई को अपने कब्जे में लेते हैं। मगर व्यवसाई के हिम्मत और परिवार के सूझबूझ से बदमाश फरार हो गए। खबर पर थाना प्रभारी प्रदीप एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसी टीव्ही फुटेज के आधार पर बदमाशों की पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)