युवक को चाकू से गोद हत्या कर दरिंदे ने सोशल मीडिया में शेयर कर लिखा - अब जेल में चलेगा उसका राज.. जाने कहां हुई रूह कंपकंपा देने वाली यह वारदात

युवक को चाकू से गोद हत्या कर दरिंदे ने सोशल मीडिया में शेयर कर लिखा - अब जेल में चलेगा उसका राज.. जाने कहां हुई रूह कंपकंपा देने वाली यह वारदात

khabrigullak.com
By -
0


खबरी गुल्लक ।। धमतरी।

 चाकू से 17 बार गोदकर युवक की  हत्या के बाद दरिंदे ने बेखौफ होकर खून से लतपथ चाकू के साथ वीडियो बना सोशल मीडिया में अपलोड करने के साथ कैप्शन लिखा - उसका जेल में राज चलेगा। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वारदात रविवार की रात  गोकुलपुर वार्ड में भटगांव चौक के पास रात 9 बजे हुई।  जहां आरोपी इंद्रजीत साहू ने चाकू से गोदकर  टिकेश्वर साहू पिता दिनेश 24 वर्ष की हत्या कर दी। आरोपी ने यह वारदात पुरानी रंजिश पर अंजाम दिया। मृतक के गला, चेहरे, पीठ, पेट में गंभीर जख्म के निशान हैं। गंभीर रूप से घायल होने पर लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां टिकेश्वर ने दम तोड़ दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)