तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल... कोई हुआ हरा, पीला, नीला तो कोई लाल..
By -
मार्च 17, 2025
0
अंबिकापुर। तेजस्विनी क्षत्रिय महिला द्वारा धूमधाम से रंग पर्व मनाया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती लतिका सिंह द्वारा अपने निवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्ष के द्वारा सभी का रंग गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। सभी ने कार्यक्रम में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लिया। नृत्य एवं ढोलक के थाप के साथ फाग के गीत गाए गए। अध्यक्ष द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया। सदस्यों द्वारा निर्धारित समिति के सदस्यता शुल्क जमा करते हुए आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा किया गया। समिति द्वारा गोद लिए ग्राम आंसडाड घंघरी निवासरत कोरवा जनजाति के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। मासिक कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।




