सीतापुर के कोठी पहाड़ में लगी आग.. वन का हो रहा विनाश.. जानवरों की भी आई शामत.. जान बचाने रहे भाग

सीतापुर के कोठी पहाड़ में लगी आग.. वन का हो रहा विनाश.. जानवरों की भी आई शामत.. जान बचाने रहे भाग

khabrigullak.com
By -
0


 Khabri gullak ।। (महेश यादव) ।। गर्मी के सीजन में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के जंगलों में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर आग से जहां वनों को व्यापक क्षति पहुंच रही है वहीं जानवरों की भी शामत आ गई है और जान बचाने इधर उधर भाग रहे हैं। छोटे जंतु भूनकर खाक हो रहे हैं। इस बार आग सीतापुर के कोठी पहाड़ जंगल में लगी है। गर्मी के सीजन में सूखे पत्तियों में आग तेजी से बढ़ रही है और लगातार दायरा बढ़ने से जंगल में उगे नए कपोल के साथ छोटे पौधे भी झुलस नष्ट हो रहे हैं। वन विभाग का अमला ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने प्रयास कर रहा है मगर भीषण आग होने के चलते सफलता नहीं मिल रही है। विदित हो कि महुआ के सीजन में ग्रामीणों के साथ सफाई के लिए आग लगाने से ऐसी स्थिति निर्मित होती है, आगजनी के अन्य कारण भी होते हैं। हर साल आग से वनों को व्यापक क्षति पहुंचती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)