बतौली।। AG ।। 26 अप्रैल 2026।।
बतौली के प्रतिष्ठित नागरिक और वरिष्ठ पत्रकार सुशील गुप्ता का 55 वर्ष की अल्पायु में दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रायपुर के चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनका अंतिम संस्कार ग्रह ग्राम बतौली में किया गया।
उनकी पांच पुत्री, एक पुत्र हैं। तीन पुत्री का विवाह हो चुका है जबकि चौथी पुत्री का विवाह मई माह में होने वाला था। मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से पुत्री की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।






