अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 13 अप्रैल 2025।।
शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में आरक्षक के सुने घर से AK - 47 रायफल और 90 नग जिंदा कारतूस, मैगजीन सहित जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस को एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी के द्वारा दो मकानों में चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपी सागर सिंह चौहान, प्रहलाद वासुदेव एवं शांति सिंह को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर रायफल, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया था। Asp अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चौथे आरोपी अंकित गुप्ता आत्मज रामनाथ गुप्ता 26 वर्ष निवासी छुदा वार्ड नंबर 7 करकी थाना जयसिंह नगर जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंबिकापुर के डिगमा में किराए के मकान में निवास करते हुए ई रिक्शा चलाया करता था। इस बीच वह अन्य आरोपियों के संपर्क में आया और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
इन चोरियों में था शामिल
केस - 1 : प्रार्थी प्रवीण कुमार टोप्पो निवासी गोधनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03/11/24 के दोपहर 12:00 बजे काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। दिनांक 12/11/25 को प्रार्थी को उसके भांजे के द्वारा सूचना मिला कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है तब प्रार्थी घर वापस आकर अंदर जाकर देखा तो उसके घर से सोन चांदी का जेवर, लैपटॉप को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है, मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 671/24 धारा 331(4), 305, 112, 61(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
केस नंबर 2 :
आरक्षक प्रार्थी आशीष निश्चल तिर्की द्वारा दिनांक 03/04/25 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30/03/25 को ड्यूटी से छूटने के बाद अम्बिकापुर स्थित अपने घर में रात्रि विश्राम किया और अगले दिन प्रार्थी घर में ही रहा। दिनांक 01/04/25 को प्रार्थी घरेलू कार्य से सीतापुर बटईकेला अपने ससुराल अपनी पत्नी के साथ दोपहर 3:30 गया, दिनांक 02/04/25 को प्रार्थी की माँ अपने रिस्तेदारों के पास कोरबा से वापस आयी तो उन्हाने प्रार्थी कों घर में चोरी होने की खबर दी हैं, जिसके बाद प्रार्थी तत्काल घर वापस आकर देखा तो प्रार्थी के सुने मकान से 01 जोडी सोने का कान बाली, मंगलसूत्र लाकेट, 2 सोने की अंगूठी, 3 जोड़ी चांदी पायल, 2 बिछिया, सर्विस राइफल ए. के. 47 रायफल, 90 नग जिन्दा कारतुस (तीन मैग्जीन), 2 कार की चाबी, 1 नग बंद मोबाईल बिना सीम की चोरी होना पाया, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 219/25 धारा 331(4), 305 (ए), 112, 61(2) बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पूर्व में तीन आरोपियों से यह मिला था सामान
Asp अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पूर्व में आरोपी सागर सिंह चौहान, प्रहलाद वासुदेव एवं शांति सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था, एवं पूर्व मे गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान सर्विस राइफल ए. के. 47 एवं 03 मैगजीन 90 राउंड, एक सोने का मंगलसूत्र, 02 नग अंगूठी सोने का, 01 जोड़ी सोने का बाली, 03 जोड़ी चांदी का पायल, 02 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग चांदी का शिवलिंग, चोरी के रकम से ख़रीदे गये सोफा सेट, पलंग, ड्रेसिंग टेबल, स्पीकर, प्रार्थी के नाम कि गहनो की पर्ची, 01 सेट स्पीकर, 01 नग ब्लूटूथ स्पीकर, 01 नग हेयर ड्रायर, 02 इस्तेमाली जूता कुल किमती मशरुका 20 लाख रुपये जप्त किया गया था। आरोपियों के द्वारा साथी अंकित गुप्ता को भी वारदात में शामिल होने का खुलासा किया था।
चौथे आरोपी से मिला यह सामान
चौथे आरोपी की निशानदेही पर 01 नग सोने का अंगूठी, 01 नग सोने का लॉकेट, 01 नग सोने का नाक का कील, 01 नग आईफोन, 01 नग सिम, 01 नग इलेक्ट्रिक ऑटो, एवं 9334/- रुपये नगद जप्त किया है।
कार्रवाई में यह रहे सक्रिय
कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय,उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान,महिला आरक्षक तेजेश्वरी राजवाड़े, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, ऋषभ सिंह, पवन यादव, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।




