ADD

केंद्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2025-26 में कार्मेल स्कूल अंबिकापुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन ... 10 वीं में मयंक ने जिले में लाया सर्वाधिक 97 फीसदी अंक, 12 वीं में प्रेरणा 94.8 फीसदी अंक के साथ स्कूल में अव्वल

0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 13 मई 2025।।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा सत्र 2025-26 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे घोषित किए गए जिसमें स्थानीय कार्मेल स्कूल अंबिकापुर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष कक्षा 12वीं में विद्यालय के कुल 136 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जो उत्तीर्ण रहे। वाणिज्य संकाय के प्रेरणा सिन्हा ने 94.8 प्रतिशत अंको के साथ विद्याालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर वाणिज्य संकाय रितिका कुमारी 94 प्रतिशत और अक्षय पाण्डेय विज्ञान में 94 प्रतिशत और अंतरा गर्ग वाणिज्य संकाय मे 93.8 प्रतिशत, सानिया अग्रवाल वाणिज्य संकाय में 93 प्रतिशत और वेदान्त लोहानि गणित में 92.6 प्रतिशत, सूजल शुक्ला विज्ञान में 92.4 प्रतिशत और आदित्य बोहिदार वाणिज्य संकाय मे 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12 वीं में कुल 8 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक, 40 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक और 45 विद्यार्थी 70 से अधिक, 32 विद्यार्थी 60 से अधिक, 9 विद्यार्थी 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

10 वीं में सभी  235 विद्यार्थी पास 

परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से सभी उत्तीर्ण रहें। शीर्ष 10 विद्यार्थी क्रमशः है मयंक जांगड़े - 97.00%, अदिति श्रीवास्तव 96.8%, अनुष्का मिश्रा 95.6% एवं कनिष्का रेलवानी - 95.6%, अरान्दची श्रीवास्तव 95.4% एवं समृद्धि गुप्ता 95.4%, यज्ञांश गुप्ता 95.2%, ऐश्वर्या चौबे- 95% एवं स्वधा सिंह - 95.00%, शताक्षी श्रीवास्तव 94.2%, अदिति सिंह 94.00% 10 वीं में कुल 47 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक, 74 विद्यार्थी 89.9 से 80 प्रतिशत के बीच 57 विद्यार्थी 79.9 से 70 के बीच, 39 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 18 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को शुभकामनायें दी एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)